फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मास्को रीजन के डिप्लोमेट संग बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारिक संभावनाएं तलाशीं

Wed, 15 Oct 2025 01:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भारतीय प्रतिनिधिमंडल व मास्को में वहां के डिप्लोमेट ने मिलकर दोनों देशों में आयात-निर्यात की संभावनाओं को तलाशा।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष राजेश बागा व प्रदेश पेनलिस्ट से गुरदीप सिंह गोशा व पाथ-वे ग्लोबल एलाईस के उदय सूद समेत कई कारोबारियों ने रूस के व्यापारियों के साथ विभिन्न सेक्टर्स में कारोबार बढ़ाने को लेकर चर्चा की। भारत सरकार के दृष्टिकोण के मुताबिक देश के व्यापारियों को विश्व के देशों में जाकर वहां की व्यापारिक व्यवस्था के मुताबिक अपने घरेलू उत्पादों को विश्व बाजार में पहचान दिलाने की जिम्मेदारी उन्हीं उत्पादकों को सौंपी जाए, ताकि वे विश्व बाजार की मांग के मुताबिक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के इसी उपरोक्त दृष्टिकोण से प्रभावित मानुइलोव व दारिया पुसतोवालोवा मास्को रीजन के डिप्लोमेट ने पीएम मोदी की सराहना की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल को भारत के हुनरमंदों के हुनर से बनी भारतीय सांस्कृतिक व परंपरागत उत्पादन क्षमता को बड़ी ही गंभीरता से समझा। गोशा ने कहा कि पंजाब की कृषि व्यवस्था को विश्व बाजार की मांग के मुताबिक बदलाव की आवश्यकता है, जिसके लिए पंजाब के किसानों से बातचीत कर पंजाब के किसानों की युवा पीढ़ियों के भविष्य संवारने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें