फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चित्रों में उकेरी भारतीय संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। संस्कार भारती पंचकूला इकाई, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, स्काई वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला कार्यशाला का समापन हो गया।
इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिष्ठित एवं उभरते हुए कलाकारों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विषयों को दर्शाया। जैसे कि हरियाणा की ओढ़नी, माथे की बिंदिया, फूलों का गुच्छा, बांसुरी बेचता बांसुरी वाला, मां सरस्वती का शिल्पकार चित्र, मनुष्य के अंदर मंदिर, पारंपरिक गांव का दृश्य वगैरह का आकर्षक चित्रण देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्काई वर्ल्ड स्कूल के बच्चों के गीतों व नृत्यों की सामूहिक प्रस्तुतियां ने वातावरण को संगीतमय कर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ चित्रों को पुरस्कृत किया गया। कलाकारों को भी संस्कार भारती व स्काईवर्ल्ड स्कूल के अधिकारियों ने सम्मानित किया गया।
संस्कार भारती पंचकूला के अध्यक्ष सुरेश गोयल ने बताया कि सभी चित्रकारों ने अपने मन की गहराइयों से अपने विचारों को व्यक्त किया। कलाकारों से मिलने व उनकी चित्रकारी देखने के लिए क्षेत्र के लोगों का तांता दिन भर लग रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य और संस्कृत अकादमी के वाइस चेयरमैन प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री रहे। विशिष्ट अतिथि प्रेसिडेंट आरएसडब्ल्यू डॉ. एमएस कंबोज व एनआईएफटी, पंचकूला के डायरेक्टर दीपक राणा रहे। अग्निहोत्री ने चित्रकला कार्यशाला के बारे में प्रशंसा करते हुए कहा कि नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा के माध्यम से भारतीय संस्कारों को दर्शाने का कदम सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें