फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घावस्था व विधवा पेंशन समेत अन्य भत्तों में बढ़ोतरी, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में वृद्धावस्था, विधवा एवं निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा, बौना और किन्नर भत्ता 1 अप्रैल 2021 से 2500 रुपये मिलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इसे 2250 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2,500 रुपये करने को मंजूरी दे दी गई। इसी प्रकार निराश्रित बच्चों को अब 1350 की जगह 1600 रुपये प्रतिमाह और विद्यालय न जाने वाले दिव्यांग बच्चों को 1650 की बजाय 1950 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में सरकार ने इसकी घोषणा की थी, जिस पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें