फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शादी के नाम पर सौतेले पिता ने बेटी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Wed, 26 Mar 2025 01:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर मनसा देवी पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। प्रेम विवाह की इच्छा जताने पर सौतेले पिता ने बेटी के गले पर चाकू से जानलेवा हमला किया और भाग गया। देर रात परिजनों ने घायल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार के बाद युवती को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी युवती की शिकायत पर मनसा देवी थाना पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि 24 मार्च को रात करीब दो बजे सोते समय पिता ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

मां की हो चुकी है मौत
घायल युवती ने बताया कि वह चार भाई बहन हैं। मां ने दूसरी शादी कर ली थी और कोराना काल में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद चारों भाई-बहन पिता के साथ गांव भैसा टिब्बा में रहने लगे थे। मां की मौत के बाद पिता अक्सर बड़े भाई से मारपीट करता था। उसकी आठ महीने पहले एक युवक से मुलाकात हुई थी। वह दोनों शादी करना चाहते हैं। जब पिता से इस बारे में बात की तो वह आग बबूला हो गए। 24 मार्च की रात जब सभी सो गए तो सौतेले पिता ने रात दो बजे कमरे में आकर चाकू से गले पर दो बार हमला किया। भाई और बहन के शोर मचाने पर पिता भाग गया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं। आराेपी पिता के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की धारा के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन


पिता अपनी पसंद के लड़के से करना चाहता है शादी
युवती के भाई ने बताया कि जिस लड़के से बहन शादी करनी चाहती है, उससे शादी के लिए पिता विरोध करते हैं। वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करवाना चाहते हैं। कई बार मना करने पर जब बहन अपने बात पर टिकी रही तो पिता ने बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। वह बहन को जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें