फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-10 में एक व्यक्ति को घर से बाहर निकालकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 में एक व्यक्ति पर हमला कर उसको लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की सुबह करीब 9.30 बजे आरोपी ने उसके घर पहुंचकर जानलेवा हमला किया। घर से बाहर निकालकर उससे मारपीट की गई। उसको लहूलुहान कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-10 निवासी विपिन कुमार गर्ग ने बताया कि वह एक महिला के साथ कानूनी रूप से लिविंग में रह रहे हैं। महिला का अपने पति से 11 सितंबर 2023 को तलाक हो चुका है। उसके बाद भी महिला का पूर्व पति शिकायतकर्ता और उनके परिवार की जिंदगी तबाह कर रहा है। कई बार वह जानलेवा हमला भी कर चुका है। वे आदमपुर पुलिस थाने में शिकायत दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें