फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दिवाली और प्रकाश पर्व पर लोग दो घंटे ही चला पाएंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ । पंजाब में इस बार लोग दिवाली और प्रकाश पर्व पर केवल दो घंटे ही पटाखे चला पाएंगे। इस दौरान केवल ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति रहेगी। पर्यावरण एवं साइंस टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से इस संबंधी गाइड लाइन जारी कर दी है। उक्त आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। आदेशों का पालन करवाने की जिम्मेदारी सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की रहेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी पर्यावरण एवं साइंस टेक्नोलॉजी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को पूरे राज्य में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे। इसके साथ ही सिर्फ ग्रीन पटाखों की खरीद-फरोख्त व चलाने की अनुमति रहेगी। लीथियम, बेरियम आदि जहरीले रसायनों वाले पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे खरीदने व बेचने की अनुमति रहेगी। वातावरण को प्रदूषित होने से बचाना हमारी प्राथमिकता है।
मंत्री ने कहा कि दिवाली के अलावा 8 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व वाले दिन सुुबह चार से पांच बजे तक एक घंटा और रात नौ से दस बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति रहेगी। 25 और 26 दिसंबर को क्रिसमस की आधी रात 11.55 से लेकर 12.30 तक 35 मिनट पटाखे चलाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें