पंचकूला। पंचकूला में टीकाकरण का काम तेजी से हो रहा है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। वीरवार को जिले के 41 केंद्रों पर 3226 को कोविशील्ड लगाई गई। टीकाकरण जिले के 39 सरकारी और दो निजी केंद्रों में किया गया।
विज्ञापन
इसमें से हेल्थ वर्कर्स को 4, फ्रंटलाइन वर्कर्स को 24, 18-44 आयु वर्ग को 2634, 45-59 आयु वर्ग को 415, साठ वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग को 149 कोविशील्ड लगाई गई। अब तक जिले में 243101 वैक्सीन लगाई गई हैं। इसमें से 12094 हेल्थ वर्कर्स, 18996 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 620801 18-44 आयु वर्ग, 45-59 आयु वर्ग को 70089, साठ वर्ष से ज्यादा के 79121 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई।