पंचकूला। सेक्टर - 10 में प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त लड़ाई हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और गाली गलौज हुई। उसके बाद गुस्से में आकर भारी भरकम पत्थर गाड़ी के शीशे पर मारा। कार में मौजूद व्यक्ति ने गुस्से में आकर दूसरी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान गनीमत यह रही की कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। इसके बाद घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुची। सेक्टर- 10 चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दी है और मामले की अभी जांच चल रही है।