फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो अनधिकृत काॅलोनियों की 15 डीपीसी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला नगर योजनाकार की ओर से अर्बन एरिया पंचकूला में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव शाहपुर व गोरखनाथ में दो अनधिकृत काॅलोनियों में 15 डीपीसी को जेसीबी के जरिये ध्वस्त किया गया। सहायक नगर योजनाकार ने बताया कि इन अवैध कालोनियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आदेशों की अनुपालना न करने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र व अर्बन एरिया में कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति भविष्य में कोई अवैध निर्माण या अवैध काॅलोनी विकसित की जाती हैं तो विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। जनता को सचेत किया जाता है कि विभाग से सीएलयू/लाइसेंस की अनुमति लिए बिना काटी गई अवैध कालोनियों में प्लाॅट न लें, ताकि जनता की मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अनधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके। इस कार्रवाई में सहायक नगर योजनाकार अशोक कुमार व अजय गौतम, सहायक इंजीनियर, नगर-निगम पंचकूला बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जिला नगर योजनाकार की टीम में कनिष्ठ अभियंता दीपक व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तोड़फोड़ दस्ते के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें