फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 2025 में पंचकूला पुलिस की सख्ती से अपराध पर लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वर्ष 2025 पंचकूला पुलिस के लिए सख्त कार्रवाई, आधुनिक पुलिसिंग और प्रभावी परिणामों का साल रहा। नशा तस्करी, महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध, अवैध शराब, हथियार तस्करी और यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे हर मोर्चे पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में अपराध नियंत्रण किया है।
विज्ञापन

इस वर्ष साइबर फ्रॉड के मामलों में कमी दर्ज की है। पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाई, जबकि बीते दो वर्षों में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि होल्ड करवाई गई। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एजेंटों के खिलाफ 56 मामले दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पौने दो करोड़ रुपये की बरामदगी की गई। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाए गए अभियानों से अपराधों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि गिरफ्तारियों और बरामदगी के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें