फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सुशासन की दिशा में बढ़ते कदम,आस साफ्टवेयर की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आजादी अमृत महोत्सव के दौरान खुशहाल ‘हरियाणा-समृद्ध हरियाणा’ थीम के साथ सुशासन की दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं। प्रवक्ता ने बताया है कि सुशासन के तहत ऑटो अपील सॉफ्टवेयर (आस) कार्य कर रहा है, जिसके अंतर्गत सेवा के अधिकार में सरकारी सेवाओं की समयबद्धता के साथ कार्य करने के लिए बाध्यता सुनिश्चित की गई है। सरकार द्वारा आमजन को राइट टू सर्विस एक्ट की जानकारी भी प्रभावी रूप से दी जा रही है। जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक कार्यशैली को जवाबदेह, पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के मद्देनजर कदम उठाए गए हैं ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आस पोर्टल आमजन के लिए काफी लाभकारी है। किसी व्यक्ति का कार्य राइट टू सर्विस एक्ट के तहत निर्धारित समय सीमा में न होने पर ऑटो अपील सॉफ्टवेयर के तहत आवेदन अपीलेट अथॉरिटी में चला जाएगा। अपीलेट अथॉरिटी के दायरे में भी काम न होने पर आवेदन आगे वरिष्ठ अधिकारी के पास चला जाएगा। इन दोनों स्तरों पर भी कार्य न होने पर आवेदन स्वत: ही राइट टू सर्विस कमीशन के पास आ जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि आमजन से सीधे जुड़े सरकारी विभागों की अधिकतर सेवाएं सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में अधिसूचित की गई हैं। इनमें से कई सेवाएं ऑनलाइन सरल पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में आवेदक को सरकारी सेवाएं और योजनाओं का समयबद्ध लाभ देना संबंधित विभाग और अधिकारी का सेवा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें