फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को बताया स्तनपान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया पंचकूला ब्रांच ने इन्नरव्हील क्लब पंचकूला के सहयोग से दूध पिलाने वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य मकसद स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और स्तनपान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है, ताकि हमारा भविष्य मजबूत बन सके। विश्व में 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। विनोद कपूर शाखा के अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को बताया कि कोरोना महामारी के दौर में शिशु की सेहत के लिहाज से स्तनपान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हमारी इम्यूनिटी का बनना हमारे जन्म के भी पहले से मां के गर्भ में रहते ही शुरू हो जाता है। जन्म के बाद कई सारी चीजें इस इम्यूनिटी को बढ़ाने और बनाए रखने में मदद करती हैं। इसमें सबसे पहला और महत्वपूर्ण साधन होता है, मां का दूध। चाहे भावनाओं की बात करें या विज्ञान की, मां के दूध की तुलना अमृत से की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंघल, मीनाक्षी आनंद और अनीता बत्रा, पंचकूला शाखा उपप्रधान भी उपस्थित रहीं। इन्होंने सभी प्रतिभागियों को न्यूट्रिशियस डाइट जैसे कि चना चाट बनाना सिखाया और सभी पैकेट चने का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें