फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट की संपत्तियों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं : पाबला

Mon, 08 Sep 2025 08:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होशियारपुर। नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने कहा है कि जिन संपत्तियों पर अब तक ट्रस्ट कार्यालय से क्लीयरेंस प्राप्त नहीं मिली या जो विवादित हैं, उन पर सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे। उन्होंने ट्रस्ट के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट की योजनाओं में मौजूद सभी अवैध कब्जों की सूची तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। जिससे उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

पाबला ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या गैरकानूनी निर्माण बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कब्जे हटाए जाएंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी तरह का राजनीतिक या बाहरी दबाव स्वीकार नहीं होगा। पाबला ने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से कब्जे खाली कर दें। जिससे उनका आर्थिक नुकसान न हो। चेयरमैन पाबला ने बताया कि ट्रस्ट कार्यालय की ओर से स्कीम नंबर-2, राजीव गांधी एवेन्यू, होशियारपुर में अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर सुधार ट्रस्ट की जमीनों को पूरी तरह मुक्त करवाने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें