फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी, 25 नवंबर से होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले ही जांचनी होगी, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी https://ignou.samarth.edu.in/ पर उसी लॉगिन आईडी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल परीक्षा फॉर्म भरते समय किया था। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा से पहले हॉल टिकट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें। साथ ही नामांकन संख्या, कार्यक्रम, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का विवरण भी अच्छी तरह जांच लें।
चंडीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र के तहत नौ परीक्षा केंद्र
क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के तहत चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और पटियाला में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-46बी चंडीगढ़ (06027), यूआईईटी पंजाब विश्वविद्यालय सेक्टर-25 चंडीगढ़ (0601), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कबाड़ी बाजार अंबाला कैंट (06038), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला (06033), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका (06003D), गणित विभाग पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला (2203) और जीएन गर्ल्स कॉलेज पटियाला (06040) शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय जेल अंबाला और मॉडल जेल चंडीगढ़ में भी दो केंद्र बनाए गए हैं। ये दोनों केंद्र केवल जेल में बंद कैदियों के लिए हैं।
विज्ञापन

हॉल टिकट के साथ पहचान पत्र भी जरूरी
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट की मुद्रित प्रति और इग्नू का वैध विद्यार्थी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। दोनों दस्तावेजों के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र में किसी तरह की गलती होने या उसे डाउनलोड करने में परेशानी आने पर विद्यार्थी क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा termendexamignou.ac.in पर ई-मेल भेजकर भी सहायता ले सकते हैं। परीक्षा संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए विद्यार्थियों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के घोषणा अनुभाग को नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें