फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 25 नवंबर की बैठक में मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे रोडवेज चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी.पंचकूला। पंचकूला। हरियाणा रोडवेज चालक संघ ने चालकों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। डिपो कार्यशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कन्वेंशन में प्रदेशभर से पहुंचे चालकों और यूनियन पदाधिकारियों ने मांगों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि 25 नवंबर को परिवहन मंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों पर चर्चा हुई थी। इसमें अगली बैठक में समाधान का आश्वासन दिया गया था।
यूनियन की प्रमुख मांगों में 2016 में भर्ती चालकों को नियुक्ति तिथि से नियमित करना, वर्ष 1992 से 2002 के बीच नियुक्त चालकों को नियुक्ति तिथि से नियमित करना, बस अड्डा इंचार्ज के 194 पद सृजित करना, सभी चालकों को जोखिम भत्ता देना और भारी वाहन चालकों का ग्रेड बढ़ाना शामिल है।
विज्ञापन

महासचिव कर्मवीर नरवाल ने कहा कि 25 नवंबर की बैठक में मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई तो चालक आंदोलन करेंगे। इससे आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार और परिवहन विभाग जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

कन्वेंशन में कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र धनखड़, कृष्ण गुराना, सत्यवान सिसाय, शमशेर सिंह सहित प्रदेशभर के यूनियन पदाधिकारी और हजारों चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें