फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः मास्क नहीं लगाया तो पंजाब में अब चालान कटेगा, सीएम बोले- दाह संस्कार नियमों से हो

Sat, 18 Apr 2020 10:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर मास्क के प्रयोग को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए। साथ ही पुलिस से कहा है कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और चालान काटे जाएं।
विज्ञापन


राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस खतरनाक महामारी को फैलने से रोकने के लिए कोई भी नागरिक घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करे और इन आदेशों को लागू करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क (चाहे घर पर बना हो या कहीं और सेे) के बिना देखा जाए, उसका महामारी कानून की धाराओं के अनुसार चालान काटा जाए।

एक कानूनगो की हुई मौत के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ अगली कतार में डटे मुलाजिमों, जिनमें स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस और राजस्व विभाग का स्टाफ शामिल है, की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए भी सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को पीपीई किटें मुहैया करवाने के साथ-साथ अन्य जरूरी एहतियाती कदम भी उठाए जाएं।
विज्ञापन


शवों के अंतिम संस्कार संबंधी दिशानिर्देशों का पालन हो
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को यह यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 से बचाव के लिए दिए गए प्रोटोकॉलों के अनुसार मृतकों के शवों के प्रबंधन और उनके अंतिम संस्कार के समय सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाये। स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू किया जा रहा है जिसमें शवों को प्लास्टिक से कवर करना और ब्लीचिंग पाउडर / घोल में रखना शामिल है। अगर मौत के 48 घंटों के अंदर परिवार अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आता तो स्थानीय प्रशासन को शव की संभाल या अंतिम संस्कार का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

साढ़े चार लाख पीपीई किटों का दिया आर्डर

अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि राज्य में ऐसे उपकरणों की कोई कमी नहीं है और फ्रंटलाइन पर काम कर रहे सभी सरकारी कर्मियों और स्टाफ का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4.5 लाख पीपीई किटों का ऑर्डर दे दिया गया है जिनमें से 26,500 मिल गई हैं और 30,000 अगले हफ्ते तक आने की। संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मास्क और दास्तानों का पर्याप्त स्टॉक है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लोगों की जिंदगी से कोई समझौता नहीं हो सकता और सरकार की पहल पंजाब के लोगों की जिंदगी बचाने और उनकी सुरक्षा यकीनी बनाने के प्रति जारी रहेगी। विनी महाजन ने बताया कि ऑर्डर की गई 1,01,000 रैपिड डायग्नॉस्टिक किटों में से आईसीएमआर से पहले 1000 किटें प्राप्त हुई थीं और शुक्रवार को 10,000 और किटें प्राप्त हो गई हैं। इसी तरह 18 अप्रैल से प्राईवेट ईकाइयों से 10,000 किटों का दिया गया ऑर्डर मिलना शुरू होने की आशा है। उन्होंने बताया कि जांच की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है।

लेकिन मैं किसी पंजाबी को वापस नहीं ला सकता: कैप्टन
कैप्टन ने कहा, ‘‘मैं फिर से फैक्ट्री शुरू कर सकता हूं लेकिन किसी पंजाबी को वापस नहीं ला सकता।’’ कैप्टन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह राज्य के सभी सीमित किए गए 24 जोनों में रैपिड टेस्टिंग की मुहिम शुरू करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पंजाब के चार जिलों (जालंधर, पठानकोट, नवांशहर और एसएएस नगर) हॉटस्पॉट जिले घोषित किए गए हैं। राज्य अब तक यह टेस्ट जालंधर और एसएएस नगर में शुरू कर चुका है।

स्वास्थ्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि रोकथाम की रणनीति के हिस्से के तौर पर विभाग ने कौवा ऐप पर राज्य में सीमित किये गए 24 जोनों बारे जानकारी अपलोड कर दी है और इन क्षेत्रों में कोई भी सेवाएं चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में वेंटीलेटरों की संख्या 102 से बढ़ाकर 220 कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें