पंचकूला। आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन) की दसवीं की परीक्षा में पंचकूला के दो विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। आईसीएसई की दसवीं की परीक्षा में लिटिल फ्लॉवर कान्वेंट स्कूल सेक्टर-14 के दो विद्यार्थियों ने 99 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस स्कूल के 158 में से 114 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल के दो विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इन दोनों विद्यार्थियों के नाम तनिशा गुप्ता और अनव जैन है। दोनों ने ही 99 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में स्कूल की वाहवाही कर दी है।
परीक्षा परिणाम आते ही जहां तनिशा के घर में खुशी का माहौल है, वहीं अनव जैन के घर में भी खुशियां छा गईं हैं। तनिशा के पिता डॉ. राकेश गुप्ता और मां भव्य गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं है। लिटिल फ्लॉवर स्कूल की दीक्षा गुलनार, मेहक, इपशिता राव, अरशिया गर्ग और गुल विर्क ने 98.8 अंक हासिल किया है। स्कूल के 158 विद्यार्थियों में 114 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं सेंट जेवियर हाई स्कूल सेक्टर-20 पंचकूला का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की ख्वाईश महाजन ने 97.4 प्रतिशत और वंशिका शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। 161 विद्यार्थियों में 43 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।