फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे रास्तों से पंचकूला को सड़कों में बदलते देखा : आशीष चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ढाई दशक से अमर उजाला का नियमित पाठक हूं। मेरे पिता मोहिंदर चौधरी, भाई ऐश चौधरी सहित मेरा पूरा परिवार अमर उजाला पढ़ता है। शहर के साथ बढ़ते अमर उजाला के भी हम साक्षी हैं। जब भी लोगों के सामने किसी प्रकार की समस्या आई तो उसे अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया और उसका समाधान भी हुआ। जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला जाना जाता है। इसके लिए अखबार का हम धन्यवाद करते हैं। यह कहना है पंचकूला सेक्टर-12 निवासी आशीष चौधरी का।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साल 1994 से मेरा पूरा परिवार पंचकूला रहता है। पहले जहां हर मकान के बीच कच्चे रास्ते होते थे, जगह-जगह जंगल थे, अब वहां पक्की सड़कें और स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। यह शहर विकास की नई इबारत लिख रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में प्रदेश के दूसरे शहरों से पंचकूला में सबसे ज्यादा विकास (शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन) सहित सभी क्षेत्रोंं में हुआ है।

19 साल पहले चंडीगढ़ में शुरू किया कारोबार
साल 2006 में हम लोगों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में बिजनेस शुरू किया था। जहां सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम, एलईडी, वीडियो डोर फ्रेम का काम शुरू किया गया था। आज हमारा कारोबार कलर नाइट विजन कैमरे तक पहुंच गया है, जिसकी पूरे देश में डिमांड है। हम लोग ताइवान, हांग-कांग, चाइना से रॉ-मैटेरियल इंपोर्ट कर प्रोडक्ट तैयार करते हैं, जिसकी सप्लाई चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा और जेएंडके होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें