फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सकेतड़ी में जमीन खरीदने के नाम पर पति-पत्नी ने 39 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सकेतड़ी में पति-पत्नी ने प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 39 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एमडीसी पुलिस थाना में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनीमाजरा निवासी बहादुर चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सकेतड़ी मे उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग की। इस सिलसिले में वह बलविंदर सिंह और परमजीत कौर से मिले। उन्होंने 250 स्क्वेयर यार्ड की जमीन दिखाई, जिस पर मकान बना था।
उसकी कीमत 90.50 लाख रुपये बताया। प्रॉपर्टी परमजीत कौर के नाम पर थी। पीड़ित को प्रॉपर्टी पसंद आई और उन्होंने 28 जून 2023 को प्रॉपर्टी के बयाना के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक दिया। उसके बाद 3 जुलाई 2023 को सेल एग्रीमेंट पीड़ित व परमजीत कौर के बीच बना और उस दौरान पीड़ित ने 20 लाख रुपये प्रॉपर्टी की मालकिन को दिया और एग्रीमेंट के मुताबिक 25 अक्टूबर को रजिस्ट्री की तारीख निर्धारित की गई। रजिस्ट्री से करीब एक महीने पहले बलविंदर सिंह ने पीड़ित से कुछ पैसे और देने की बात कही तो 2 अगस्त 2023 को 9 लाख रुपये प्रॉपर्टी की मालकिन को दिया।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी की कुल कीमत 90.50 लाख के एवज में पीड़ित ने अगस्त महीने तक प्रॉपर्टी की मालकिन को 39 लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख 25 अक्टूबर 2023 की सुबह 9 बजे पीड़ित बहादुर चंद बकाया पैसे और डॉक्यूमेंट्स सहित पंचकूला तहसील पहुंचे और सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक इंतजार किया, लेकिन तहसील में ना तो प्रॉपर्टी की मालकिन पहुंची और ना ही उनका पता चला। इस पर शाम के समय पीड़ित ने बलविंदर सिंह को फोन कर रजिस्ट्री के लिए नहीं आने का कारण पूछा तो उसने कुछ भी जवाब नहीं दिया। उसके बाद पीड़ित ने दोनों से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री जल्द से जल्द करवाने की आग्रह किया, लेकिन दोनों ने पीड़ित की एक बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

उसी दौरान पीड़ित को पता चला कि प्रॉपर्टी की मालकिन परमजीत कौर ने 12 सितंबर 2023 प्रॉपर्टी अपने पति बलविंदर सिंह के नाम ट्रांसफर करवा दिया है। इस फर्जीवाड़ा का पता चलते ही पीड़ित ने उन पर नाराजगी जाहिर की आरोपियों ने उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित का पैसा लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित बहादुर चंद ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें