फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसडीएच कालका, सीएचसी सेंटर रायपुररानी और सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में सर्जरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैकल्पिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से लोगों का होगा इलाज,
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने एसडीएच कालका, सीएचसी रायपुररानी और पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26 में सर्जरी शुरू कर दी है। अब मरीजों और तीमारदारों को इसके लिए सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग के फैसले के बाद अब जल्द ही ऑपरेशन आसानी से हो सकेंगे। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि यह सुविधा तीन जगह पर शुरू की गई है। इससे मरीजों को छोटे ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल में लंबी लाइनें नहीं लगानी होंगी। मरीजों को सभी सुविधाएं कालका सब- डिवीजनल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी और सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में मिल जाएंगीं।
उन्होंने बताया कि यहां से सबसे अधिक मरीज इन बीमारियों के आ रहे हैं। इस कारण लोगों को लंबी लाइनों में न लग कर इलाज की सुविधा मिल जाए। इसलिए यह सुविधा यहां पर शुरू की गई है। इससे लोगों को ऑपरेशन के लिए लंबी वेटिंग भी नहीं मिलेगी। वैकल्पिक लेप्रोस्कोपिक सर्जिकल ऑपरेशन जैसे लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी, हर्निया और अन्य छोटी सर्जिकल करवाए जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचकूला निवासियों को सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


लंबी लाइनों में नहीं लगेंगे मरीज
शहर के मरीजों को लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलेगी। मरीजों को ओपीडी में देखने के बाद टेस्ट सहित सभी सुविधाएं दी जाएगी। इसके साथ ही लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए अस्पताल में बेड सहित मशीनों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैकल्पिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी ट्रायल के तौर पर यह सर्जरी शुरू की गई है। आने वाले समय में इस तरह की सेवा का विस्तार अन्य जगह पर किया जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें