फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-सीरीज को बड़ी राहत: फिल्म पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने कहा- मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता

Fri, 01 Mar 2024 10:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता है। इसके बाद हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत का आदेश रद्द कर दिया और फिल्म के रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनर किलिंग को लेकर सच्ची घटना पर आधारित फिल्म डियर जस्सी को रिलीज करने का रास्ता साफ करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत के फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के आदेश को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने टी-सीरीज की ओर से दाखिल याचिका को मंजूर करते हुए कहा कि मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए टी सीरीज ने बताया था कि कनाडा के एक लेखक ने ऑनर किलिंग पर किताब लिखी थी। इस लेखक से कंपनी ने पांच हजार कैनेडियन डॉलर में कॉपीराइट खरीदा था। फिल्म बन कर तैयार हो गई और उनका काफी पैसा इस पर लग गया और इसी बीच मोहाली की ड्रीम लाइन रिएलिटी मूवी कंपनी ने इस कहानी पर अपना कॉपीराइट बताते हुए लुधियाना की अदालत में केस दाखिल कर दिया। अदालत ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी।

कंपनी का दावा था कि उन्होंने जस्सी के पति से कॉपीराइट लिया है। इसके खिलाफ टी-सीरीज ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने कहा कि मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे में हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत का आदेश रद्द करते हुए फिल्म के रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें