फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कोटे से अलाट प्लाट रिज्यूम करेगा हुडा

Sat, 19 Oct 2013 02:04 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों पर धोखे से हुडा के प्लाट अलाट कराने के मामले में अब हुडा ने प्लाटों को रिज्यूम करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जितने भी प्लॉट फर्जी तरीके से अलाट कराए गए, अब हुडा उन्हें वापस लेगा। ये प्लॉट डिफेंस कोटा के तहत पंचकूला में लिए गए, जबकि आरोपी पहले से ही अन्य जिलों के प्लाटधारक हैं।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक, डिफेंस कोटे के तहत एक ही प्लाट अलाट हो सकता है। पिछले सप्ताह सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आर्मी के चार एक्स सर्विसमैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी जसवंत कुमार, सेक्टर-15 पंचकूला निवासी अजय वीर सिंह, रोहतक निवासी दिलबाग सिंह व पानीपत सेक्टर-12 निवासी धर्मबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ सेक्टर-5 थाने में आईपीसी धारा 420(धोखाधड़ी), 467 (अमूल्य अमानत में जालसाजी), 468 (धोखा देने के लिए जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली के तौर पर इस्तेमाल करना), 474 (किसी दस्तावेज या रिकॉर्ड पर अधिकार होना और उसे जालसाजी के लिए इस्तेमाल करना) व 120बी (साजिश रचना) के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


किसके नाम कितने प्लाट
- जसवंत कुमार का सेक्टर-26 पंचकूला में प्लाट अलाट है, जबकि गुड़गांव के सेक्टर-38 व रोहतक के सेक्टर-3 में भी उनका हुडा का प्लाट है।
- अजयवीर का सेक्टर-27 पंचकूला के अलावा सेक्टर-4 रोहतक में भी हुडा का प्लाट है।
- दिलबाग का सेक्टर-28 पंचकूला के अलावा सेक्टर-4 करनाल व सेक्टर-46 गुड़गांव में भी प्लाट है।
- सबसे ज्यादा प्लाट कोटे के तहत आरोपी धर्मबीर के नाम हैं। पंचकूला सेक्टर-31, सेक्टर-33 करनाल, सेक्टर-65 फरीदाबाद, सेक्टर-6 झज्जर, सेक्टर-27 गुड़गांव, सेक्टर-3 फतेहाबाद, सेक्टर-5 हिसार, सेक्टर-57 गुड़गांव व सेक्टर-8 जींद में कुल नौ प्लाट हैं।
विज्ञापन

(हुडा द्वारा की गई जांच के बाद अब पुलिस भी इस मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है)



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें