फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचएसवीपी की टीम ने एमडीसी सेक्टरों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एचएसवीपी की इंफोर्समेंट टीम ने शहर के एमडीसी सेक्टर-4 में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी भी साथ में रहे। दुकानों के सामने लगाई गई स्टॉल और उन पर रखे सामान को टीम ने जब्त कर लिया। एचएसवीपी के एसडीओ अजय बंसल के नेतृत्व में इंफोर्समेंट विंग की टीम जेई नवीन के निर्देशन में एमडीसी सेक्टर-4 पहुंची।
विज्ञापन

श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड से एसडीओ राकेश पाहुजा भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। जेई नवीन ने बताया कि मार्केट में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर स्टॉल लगाई हुई थी। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही थी। दोनों टीमों ने मिलकर मार्केट से अतिक्रमण हटाया। उसके बाद एचएसवीपी की टीम सेक्टर-12 में पहुंची और वहां भी मार्केट से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान इंफोर्समेंट विंग के सुपरवाइजर मान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें