फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 की तीन गलियों में एचएसवीपी ने भिजवाए 25 टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-15 में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए एचएसवीपी ने वीरवार को पानी के 25 टैंकर भिजवाए। इससे सेक्टर के लोगों ने कुछ राहत महसूस की। पेयजल किल्लत के इस मामले को अमर उजाला ने वीरवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। हालांकि सेक्टर निवासियों का कहना है कि इस तरह की स्थिति 40 साल में कभी नहीं बनी कि एचएसवीपी को टैंकरों से पानी सप्लाई करना पड़े।
सेक्टर-15 के लोगों की शिकायत थी कि चार दिन से उनके यहां पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी लाइट चली जाती है तो कभी कम दबाव के लिए पानी नहीं चढ़ता है। परेशानी लोगों ने इसकी शिकायत एचएसवीपी के अधिकारियों और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से की। लोगों के घरों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो इसके लिए प्राधिकरण ने तीसरी मोटर भी चला दी है। अब तक सेक्टर में पेयजल सप्लाई के लिए केवल दो मोटर ही चलाई जाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-15 की दो-तीन गलियों में पेयजल किल्लत की समस्या पैदा हो गई थी। इसलिए करीब 25 टैंकर पानी के भिजवाए गए हैं। हालांकि शाम होने तक समस्या का समाधान कर दिया गया है। अब सप्लाई सुचारु हो गई है। - उमेश, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें