फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई में दाखिले के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले के सभी पांचों औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शुक्रवार से दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट सूची में चुने गए विद्यार्थी 1 जुलाई तक सुबह 9 से शाम के 5 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आ सकते हैं। पंचकूला जिला आईटीआई के नोडल अधिकारी यशपाल ढांडा ने बताया कि सभी आवेदकों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें प्रमाणपत्र के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच होगी।
विज्ञापन

मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी 2 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंचकूला आईटीआई की 432 सीटों, कालका एंट बिटनकी 600, कालका एंड बिटना महिला आईटीआई में 128, रायपुररानी की 112 और सैनिक परिवार भवन सेक्टर-12 में 48 सीटों पर सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थी अगर सत्यापन प्रक्रिया में भाग नहीं लेता है तो दोबारा काउंसलिंग 3 जुलाई से शुरू होगी। यशपाल ढांडा ने बताया कि आईटीआई की 1320 सीटों के लिए चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें