फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचएसवीपी ने अभियान चलाकर सेक्टर-14 से 40 झुग्गियां हटाईं

विज्ञापन
झु​ग्गियां हटाता एचएसवीपी के कर्मचारी। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार को सेक्टर-14 में सरकारी जमीन से झुग्गियां हटाईं। इस दौरान कुछ लोगों ने विभागीय कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन किसी की एक नहीं चली और टीम ने जेसीबी से सारी झुग्गियां तोड़ दीं। एचएसवीपी अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सुपरवाइजर मान सिंह ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी वाले अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद एचएसवीपी की अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान करीब 40 झुग्गियों को हटाया गया।
विज्ञापन


टीम के जाते ही लग जाती है, झुग्गियां
सेक्टर-14 में एचएसवीपी ने सातवीं बार कार्रवाई की है। झुग्गियों को हटाने के बाद जैसे ही टीम वहां से रवाना होती है, लोग फिर से झुग्गियां लगा लेते हैं। शहर का शायद ही कोई ऐसा सेक्टर होगा जहां प्रवासी लोगों ने झुग्गियां नहीं बनाई हों। करीब सात हजार झुग्गियां शहर में बनी हुई हैं। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने झुग्गियों के पते पर ही अपने दस्तावेज तक बनवा लिए हैं। ये लोग खुले में शौच जाते हैं, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलती है। जहां भी झुग्गियां बनी होती हैं, वहां अव्यवस्था का आलम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें