पंचकूला। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन और हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने एचएसवीपी मुख्यालय पर गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान कृष्ण धीमान ने की। मंच संचालन राज्य उप प्रधान रामनिवास ठाकरान ने किया। गेट मीटिंग के बाद जब कोई अधिकारी कर्मचारियों से बात करने नहीं पहुंचा तो उन्होंने मुख्यालय का घेराव कर दिया।
राज्य चेयरमैन राय सिंह और राज्य प्रधान कृष्ण धीमान ने बताया कि एचएसवीपी मुख्य प्रशासक से कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है, मगर अब तक कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इसी को लेकर सोमवार को गेट मीटिंग का आयोजन किया गया था। इसके बाद मुख्य प्रशासक ने यूनियन के शिष्टमंडल को बुलाकर दोपहर दो बजे सचिव के साथ मीटिंग तय कराई। समय अनुसार जब यूनियन के शिष्टमंडल की बातचीत हुई तो पता चला कि पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं किया गया है।
इसलिए तालमेल कमेटी ने फैसला लिया कि 24 अगस्त तक समझौते को लागू करके पत्र जारी नहीं किया जाता है तो 25 अगस्त को तालमेल कमेटी फिर से एचएसवीपी मुख्यालय का घेराव करेगी। इस अवसर पर सुशील ठाकरान, रामचन्द्र बिडलान, तेजराम, जयभगवान चहल ,सेवाराम, रमन पाडा, भूपिंदर सिंह, सुरेश, प्रीतपाल, पवन, रमेशचंद, सुरिंदर, लहना, नरेश, वेद, रूप, हंसराज, कैलाश और बलबीर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।