फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जमीन घोटाले में एचएसवीपी के डीआरओ फरार, विजिलेंस की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रायपुररानी के शाहपुर गांव में पर्ल ग्रुप की करीब 17 एकड़ जमीन का अवैध तरीके से स्टे हटाकर रजिस्ट्री कराने के मामले में अब एचएसवीपी के डीआरओ जोगिंदर शर्मा का नाम भी सामने आया है। मामले की जांच कर रही विजिलेंस टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है, लेकिन वह अभी तक पकड़ से बाहर हैं। विजिलेंस की टीम गिरफ्तार तहसीलदार विक्रम सिंगला को लेकर डीआरओ के आवास पर पहुंची थी, लेकिन जोगिंदर शर्मा वहां नहीं मिले। इसके बाद टीम ने उनके अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच डीआरओ ने पंचकूला की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है, जिस पर 11 फरवरी को सुनवाई होगी। विजिलेंस इस मामले में जमीन खरीदने वाले नवीन की भी तलाश कर रही है। इसके अलावा जमीन बेचने वाली महिला बलदेव कौर की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें