फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण को कैसे करेंगे काबू, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव बनाएंगे रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र ने भी माना है कि पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र की मल्टी डिसिप्लिनरी हाई लेवल टीम की रिपोर्ट के आधार पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सूबे में संक्रमण को काबू करेंगे। इसके लिए जल्द ही वह पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक कर संक्रमण की समीक्षा करने के साथ ही इसको काबू करने की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

पंजाब में फरवरी में फिर से कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। हालत यह हो चुकी है कि अब पंजाब में कोरोना संक्रमण दर 2.2 से भी ज्यादा हो गई है। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के लिए मल्टी डिसिप्लिनरी हाई लेवल टीम रवाना की गई थी। पंजाब पहुंची टीम के सदस्यों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की। टीम के सदस्यों ने पंजाब में संक्रमण के हालात की जानकारी केंद्रीय स्तर पर भेज दी है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने भी यह मान लिया है कि पंजाब में संक्रमण की दर बढ़ रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पंजाब के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में संक्रमण को किस तरीके से काबू किया जाए, इसको लेकर कार्ययोजना बनाकर चर्चा की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय टीम ने सूबे में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन की धीमी गति पर चिंता जताई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें