बरवाला। राज्य अध्यापक संघ सत्र हरियाणा के पदाधिकारियों प्रांतीय महासचिव राजेश शर्मा भट्ट, राज्य उपप्रधान विजय कौशिक, जिला महासचिव बंत सिंह कसाना ने बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी करके बताया कि स्कूलों में मिड-डे मील बनाने के लिए पैसे मार्च तक ही आए थे, अप्रैल से कोई भी पैसा नहीं आया। वहीं सूखा राशन भी कुछ ही स्कूलों में उपलब्ध है। काफी स्कूल अभी बिना राशन के हैं। अध्यापक संघ ने कहा कि विभाग द्वारा स्कूल प्रिंसिपल और अध्यापकों का दबाव बनाया जा रहा है कि जैसे मर्जी करो मिड-डे मील स्कूलों में जरूर बनाओ। वहीं स्कूलों में बच्चों के अभिभावक भी आकर पूछते हैं कि जब सरकार के आदेश हैं तो मिड-डे मील क्यों नहीं बनता। अध्यापक संघ ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों में खाना बनाने के लिए राशन और खाना बनाने के पैसे अति शीघ्र पहुंचाए जाएं ताकि स्कूलों में खाना पकाने का काम सुचारु रूप से किया जा सके।