फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पौधरोपण अभियान चलाकर बागवानी शाखा ने सेक्टर-2 में लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बागवानी विंग ने शनिवार को सेक्टर-2 में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान में एचएसवीपी विभाग के मुख्य अभियंता संजीव चोपड़ा, अधीक्षण अभियंता अशोक राणा, मुख्य सतर्कता अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला अश्वनी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संजीव चोपड़ा ने कहा कि इस वर्ष हरियाणा में भी कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए बागवानी शाखा की तरफ से एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर लगभग 25 हजार पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बागवानी शाखा के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अशोक कुमार राणा ने कहा कि हर परिवार कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए। इसके साथ-साथ अपने बच्चे के जन्म दिवस पर, विवाह की वर्षगांठ पर या किसी खुशी के अवसर पर पेड़ लगाने का संकल्प लें और अपनी खुशी को यादगार बनाएं। अशोक कुमार राणा ने पर्यावरण बचाने के लिए लोगों से पौधारोपण करके उसकी देखभाल करने की अपील की। शाखा के एसडीओ दिनेश कुमार कंबोज और अन्य स्टाफ मौजूद ने विंग के साथ मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें