पंचकूला। जिले में रेस्टोरेंट, क्लब और बार में परोसे जाने वाले हुक्के पर सख्ती से पाबंदी लगाने के लिए अब पंचकूला के लोगोें ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। सभी का कहना है कि हुक्के के कारण युवाओं में नशे की लत पड़ रही है। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी चोरी छिपे हुक्का सर्व किया जा रहा है। इनमें प्रतिदिन सैकड़ों युवा हुक्का पीने जाते हैं। हुक्का संचालक युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
जिला प्रशासन के आदेश पर सख्ती दिखाकर टीमों को पंचकूला के रेस्टोरेंट, क्लबों और बार को ठीक से चेक करना चाहिए। यदि यहां हुक्का सर्व किया जाता है तो उस पर कार्यवाई की जानी चाहिए। हुक्का पीने के लिए क्लबों में जाने वाले युवा धीरे-धीरे नशे की तरफ झुकने लगते हैं।
एमआर स्याल, निवासी, पंचकूला
कई रेस्टोरेंट और क्लबों में पार्टी के दौरान आने वाली फैमिली में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कि हुक्का नहीं पीते हैं। ऐसे में क्लबों में हुक्का पीते लोगों को देखते हैं तो वह भी हुक्के की तरफ आकर्षित होते हैं। 12वीं के छात्र ऐसे क्लबों में जाने लगे हैं जहां हुक्का परोसा जाता है। यह काफी घातक है। - कमलेश लोहात निवासी, सेक्टर-15, पंचकूला
कई बार युवाओं को हुक्का यह कहकर पिलाया जाता है कि हुक्के में नशा नहीं होता है। आप देखेंगे तो उसमें धुआं तो होता है। वास्तव में यहां से लत पड़ना शुरू हो जाती है। यह लत धीरे-धीरे नशे में बदलती चली जाती है। हुक्का सर्व करना तो बंद किया ही जाना चाहिए। - सुनील वशिष्ठ, निवासी, पंचकूला
हमारा सिस्टम इतना तेज है कि जेब में रखा अवैध पदार्थ तो पकड़ लेते हैं, पर टेबल पर रखा हुक्का नहीं दिखाई देता है। यह गजब स्थिति है। हुक्का तो युवा पीढ़ी तो नशे की तरफ ढकेल रहा है। क्लबों और बार में हुक्का परोसने में सख्त पाबंदी लगाई जानी चाहिए। - महेश कालरा, निवासी पंचकूला