पंचकूला के सेक्टर-2 पंचकूला में हुई बैठक में भाग लेते मिड डे मील वर्कर। संवाद
सेक्टर 2 में हुई मिड डे मील वर्कर यूनियन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मिड डे मील वर्कर यूनियन जिला पंचकूला की एक बैठक सेक्टर 2 में नसीमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सीटू जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने संबोधित किया। बैठक में मौजूद वर्करों ने कहा कि हम 11 माह काम करते हैं लेकिन 10 माह का ही मानदेय मिलता है। वर्करों ने कहा कि स्कूल में बच्चों को खाना बनाने के अलावा मिड डे मील वर्कर से सफाई और चपरासी का काम भी लिया जाता है। जबकि सैलरी भी समय पर नहीं मिलती है। वर्दी के पैसे भी कम मिलते है और वो भी समय पर नहीं मिलते। सरकार से मांग है की मिड डे मील वर्करों से बेगार प्रथा बंद की जाए। मानदेय समय पर दिया जाए और पूरे 12 महीने का वेतन दिया जाए। इन मांगों के लिए मिड डे मील वर्कर 20 मई को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होगे।