फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री विज ने कहा, धारा 370 को कोई दोबारा नहीं लगा सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महबूबा मुफ्ती द्वारा किसान आंदोलन की तर्ज पर धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन करने की बात कहने पर अनिल विज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि धारा 370 तो हमने हटा दी अब इसको कोई भी ताकत दोबारा नहीं लगा सकती। विज ने कहा कि महबूबा मुफ्ती तो हमेशा देश के खिलाफ बोलती हैं। कश्मीर के लोग भी अब उनकी असलियत को समझ चुके हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर राकेश टिकैत द्वारा अपनी फसलों को जलाने के बयान पर टिप्पणी करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से होना चाहिए। प्रजातंत्र मे सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन इसमें जोर-जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। विज ने कहा कि अब टिकैत की बात कितने किसान मानते हैं और उनके कितने किसान नेता इस बात से सहमत होते हैं ये देखने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें