फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचकूला में लीजिए अपना घर, हुडा करेगा 48 प्रापर्टी का ई-ऑक्शन

Sat, 10 Sep 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हुडा - फोटो : demo
विज्ञापन
आप दीवाली में अपना घर लेने की योजना बना रहे हैं तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आपके लिए एक शानदार मौका लाया है। हुडा पंचकूला के पॉश सेक्टरों के 48 रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन करने की योजना तैयार कर चुका है। इन रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन 20 अक्तूबर को की जाएगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से 18 अक्तूबर तक करवा सकते हैं। हुडा द्वारा ई-ऑक्शन में रखे गए 48 प्लाट चार मरला से लेकर एक कनाल तक के हैं।
विज्ञापन


हुडा ने इसके लिए रिजर्व प्राइज तय कर दिए हैं, जिसकी घोषणा हुडा जल्द ही कर देगा। हुडा के सर्वे में पंचकूला सेक्टर-2, 4, 7 और 9 और 12 की रेजीडेंशियल प्रापर्टी की लिस्ट तैयार की गई है, जिनकी ई-ऑक्शन की जाएगी। इसमें कुल 48 रेजीडेंशियल प्रापर्टी हैं।  हुडा ने कामर्शियल प्रापर्टी में मिली शानदार सफलता के बाद रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन की तैयारी की है। हुडा के एक अधिकारी ने कहा कि रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन के पहले इच्छुक लोगों के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिसमें हुडा के अधिकारी बताएंगे कि किस प्रकार से ई-ऑक्शन में प्रतिभागिता करनी है। हुडा की यह ई-ऑक्शन हुडा की ई प्रोक्योरमेंट साइट के माध्यम से की जाएगी। 

सेक्टर    साइज  प्रापर्टी   आस्टिस कोटा 
सेक्टर-2  14 मरला  9 प्रापर्टी     2 
सेक्टर-2  10 मरला   3 प्रापर्टी    0
सेक्टर-2 एक कनाल   2 प्रापर्टी     0
सेक्टर-4 एक कनाल   4 प्रापर्टी   1
सेक्टर-4 छह मरला    2 प्रापर्टी     0
सेक्टर-4 दस मरला    5 प्रापर्टी    0
सेक्टर-7 एक कनाल   1 प्रापर्टी    0
सेक्टर-9 छह मरला    1 प्रापर्टी    0
सेक्टर-12 14 मरला   11 प्रापर्टी  2
सेक्टर-12 10 मरला    2 प्रापर्टी   0
सेक्टर-12 4 मरला     3 प्रापर्टी   0

कोट्स
पंचकूला में हमने रेजीडेंशियल प्रापर्टी का सर्वे करवाया था और उसके आधार पर लिस्ट तैयार की है। कामर्शियल प्रापर्टी के बाद हमारी तैयारी रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन की है। यह ई-ऑक्शन अक्तूबर मेें होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप सिंह, हुडा प्रशासक  पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें