फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होली दो हफ्ते बाद, ट्रेनों में सीटों के लिए शुरू हुई मारामार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। होली के मद्देनजर ट्रेनों में आरक्षित सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। चंडीगढ़ से लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में 15 से 30 मार्च तक की वेटिंग आंकड़ा दो सौ पार कर गया है। अभी रेलवे की तरफ से ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने और अतिरिक्त ट्रेन चलाने की कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लोग वेटिंग की टिकट लेकर सीट कंफर्म करने की जुगत में लग गए हैं। रोजाना चलने वाली और साप्ताहिक ट्रेनों में मारामारी नजर आ रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा चार तक पहुंच गया है।
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली सहित हिमाचल प्रदेश के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में यूपी, बिहार समेत अन्य प्रदेशों के लाखों लोग रहते हैं। होली समेत अन्य त्योहारों में चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली से ट्रेन पकड़ते हैं। इसके लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं। ट्रेनें कम होने और यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से भी लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ट्रेनों में उपलब्ध नहीं है टिकट
होली के मद्देनजर चंडीगढ़ से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (चंडीगढ़ से लखनऊ), ऊंचाहार एक्सप्रेस (चंडीगढ़ से प्रयागराज), नेता जी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस (कालका से हावड़ा), चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ में वेटिंग स्लीपर क्लास में सौ के पार हो गई है। वहीं चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ में वेटिंग चार सौ तक पहुंच गई है। लंबी दूरी की इन ट्रेनों में एसी क्लास में 15 से 30 मार्च के बीच 30 की वेटिंग चल रही है। अभी तक लोग लगातार वेटिंग पर ही बुकिंग करवा रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक ट्रेनों में कोई अतिरिक्त कोच नहीं लगाया गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जाने वाले सुदीप सिंह का कहना है कि कई ट्रेनों में फर्स्ट क्लास एसी या सेकेंड क्लास एसी की वेटिंग लिस्ट में टिकट नहीं है। इस कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


इन ट्रेनों में यह बढ़ गई है वेटिंग
ट्रेन वेटिंग लिस्ट कब तक
ऊंचाहार एक्सप्रेस स्लीपर में सौ से 250 तक 15 से 27 मार्च तक
चंडीगढ-लखनऊ एक्सप्रेस स्लीपर में 185 से 200 तक 15 से 27 मार्च तक
नेता जी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस स्लीपर में 100 से 200 तक 15 से 30 मार्च तक
चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस स्लीपर में 200 से 400 वेटिंग तक 15 से 30 मार्च तक

अभी तक स्पेशल तैयारी नहीं
होली जैसे पर्व को लेकर अभी तक किसी प्रकार की स्पेशल तैयारी रेलवे प्रबंधन की ओर से नहीं की गई है। इस बाबत लखनऊ जाने वाले अनिल मिश्रा, सुशील कुमार ने बताया कि ट्रेनाें में वेटिंग बढ़ने के बाद भी अभी तक कोई काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी है। इसे लेकर लंबे मार्ग की ट्रेनों की संख्या और स्पेशल कोच जोड़ने के लिए जल्द मीटिंग कर तैयारी करेंगे। - मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें