पंचकूला। हितैषी फाउंडेशन ने सेक्टर-10 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डीसी मॉडल स्कूल के 31 बच्चों को गर्म कोट और स्टेशनरी दी गई, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। फाउंडेशन ने 55 महिलाओं को गर्म कंबल भी वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमाकांत भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर कुलभूषण गोयल ने की।