फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा राज्य स्कूल गेम्स में हिसार क्रिकेट, कैथल बेसबॉल में बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 58वें हरियाणा राज्य स्कूल गेम्स का रविवार को समापन हुआ। क्रिकेट और बेसबॉल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता। इसमें सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में खेले गए क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में हिसार की टीम ने गुरुग्राम को 10 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। गुरुग्राम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में पंचकूला ने रोहतक को 10 विकेट से मात दी और कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन



वहीं, बेसबॉल के रोमांचक मुकाबले सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर-16 में आयोजित किए गए। फाइनल में कैथल की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए फतेहाबाद को 5-2 से हराया और विजेता बनी। तीसरे स्थान के लिए अंबाला और रोहतक आमने-सामने हुए जिसमें अंबाला ने 16-06 से बाजी मारी। खेलों के सफल आयोजन में रमेश एईओ, दयानंद डीपीई, नीता शर्मा (पीजीटी फिजिकल एजुकेशन), जसबीर (पीजीटी फिजिकल एजुकेशन) और राजेश कुमार मित्तल (पीटीआई) का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें