फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की धोखाधड़ी का मामला: हिमाचल निवासी लुधियाना से गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा ने की कार्रवाई

Tue, 22 Sep 2026 09:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

हिमाचल के मंडी निवासी को 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पंचकूला के एक शख्स से कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग को लेकर यह ठगी की थी। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्यान्न कारोबार में निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी प्रवीन सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को तकनीकी सहायता से पकड़ा गया। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को चंडीगढ़ की अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है और उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन


कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग में करवाया था निवेश 
मामले में सेक्टर-12 निवासी जगबीर सिंह, जो जेएस ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर हैं, ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार मई 2025 में प्रवीन सिंह ने एक परिचित के माध्यम से उनसे संपर्क किया। आरोप है कि प्रवीन सिंह और उनकी पत्नी सुनीता ने कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग में निवेश करने पर दो महीने में मुनाफे सहित रकम लौटाने का भरोसा दिया।

दो किस्तों में दी रकम 
इसके बाद जगबीर सिंह ने 11 जुलाई 2025 को 50 लाख और 12 जुलाई को 10 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए प्रवीन सिंह की फर्म एसएस ट्रेडर्स के खाते में भेजे। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। स्टॉक स्थल की जांच करने पर वहां कोई माल नहीं मिला।शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एचडीएफसी बैंक का कथित फर्जी प्री-सेंक्शन पत्र भेजा गया था। जांच के बाद थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें