फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जज के बैंक अकाउंट को आधार लिंक कराने का झांसा देकर उड़ाए लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज का डेबिट कार्ड ब्लॉक हो जाने का झांसा देकर 2.31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया हैै। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120-बी के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज मनमोहन सिंह ने बताया कि बीती तीन जुलाई को उनको एक अज्ञात शख्स का फोन आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि आधार कार्ड नंबर न देने की वजह से उनका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो गया है, जिसे अनब्लॉक कराने के लिए कुछ डिटेल्स देने होंगे। उस शख्स की बातों में आकर उन्होंने आधार समेत अन्य सभी जानकारियां फोन करने वाले को दे दीं। इसके बाद जब उन्होंने अपने माली को सैलरी देने के लिए एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की तो पता चला अकाउंट में पैसे ही नहीं हैं। जांच में पता चला कि फोन वाले शख्स ने उनके बैंक खाते से से 2.31 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को शिकायत दी गई। फिलहाल पुलिस अब उक्त फोन नंबर के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें