फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी थाने के नजदीक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी पहचान न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी बिमला रानी के तौर पर हुई है। लोगों ने उसको सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया। न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी कमलेश की शिकायत पर एमडीसी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कमलेश ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे उनकी सास बिमला रानी और बेटी यशिका के साथ मनसा देवी थाने के पास से जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार आती हुई कार को देखकर वह बेटी को उठाकर सड़क किनारे हो गई। लेकिन तब तक कार उनके पैर पर चढ़ गई। आरोपी कार चालक की पहचान कमल निवासी गांव फराल जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। सास बिमला रानी को पैर समेत कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें