फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पैसों के लेनदेन में पेंटर को पांच युवकों ने पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला बुर्ज कोटिया के पास शुक्रवार की रात नौ बजे जगराता देखने जाते समय पांच युवकों ने दंपती पर डंडों और पत्थर से हमला कर दिया। इससे चंडीमंदिर बुर्ज कोटिया निवासी राजकुमार और उनकी पत्नी रिंकू घायल हो गई। घायल पति राजकुमार का इलाज सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पत्नी ने बताया कि पैसों के लेनदेन की वजह से पांच युवकों ने मिलकर मारपीट की है। हमलावर पति के साथ पेंटिंग का काम करने वाले हैं। पेंटिंग का काम करने का पैसा नहीं देने पर एक दिन पहले ठेकेदार के साथ विवाद हुआ था। घायल की पत्नी ने बताया कि रात नौ बजे पांच लोगों ने पति को रोककर सिर पर डंडोें से वार किया तो खून बहने लगा। वह शोर मचाने लगी तो हमलावरों ने मेरे ऊपर भी डंडे से हमला कर दिया। पति बेहोश होकर जमीन पर गिरे तो पांचों उनको डंडे और पत्थरों से पीटने लगे। कुछ ही देर में गश्त पर आ रही पुलिस की वैन को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस ने पति राजकुमार को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर राजकुमार के सिर और आंख पर दस टांके लगे हैं और हाथ व पैर में चोटें आई हैं। इसकी शिकायत पुलिस के दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें