रायपुररानी। ककराली से खानपुर ब्राह्मणा तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में सिर्फ उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए, ताकि यह सड़क लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहे। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी का कारण बारिश और मिट्टी के टिपरों को बताया, लेकिन अब कार्य पूरी गति से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान, राणा ने निर्माण स्थल पर अधिकारियों से चर्चा की । उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।