बरवाला। बरवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हरीश शर्मा उर्फ चंदू पुत्र श्रीपाल निवासी खटौली की करियाने की दुकान व मकान से शराब की अवैध 108 बोतल, 81 आधे व 166 पव्वा शराब बरामद की है। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा पाया। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।