फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आप से भाजपा में आए सांसद राजेंद्र गुप्ता को हाईकोर्ट से राहत जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली ट्राइडेंट लिमिटेड के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मिली राहत अगले आदेश तक जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि गुप्ता व उनके परिवार को 22 मई तक कोई नुकसान न पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

राजेंद्र गुप्ता ने अपनी याचिका में सुरक्षा वापसी के आदेशों को रद्द कर पूर्ववत सुरक्षा बहाल करने की मांग उठाई है। गुप्ता ने कहा है कि उन्हें लंबे समय से खतरे के आकलन के आधार पर पंजाब पुलिस की सुरक्षा प्रदान की गई थी। यह सुरक्षा किसी राजनीतिक आधार पर नहीं बल्कि उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए दी गई थी लेकिन जैसे ही उन्होंने आम आदमी पार्टी से दूरी बनाकर भाजपा का दामन थामा, पंजाब सरकार ने कथित रूप से राजनीतिक दुर्भावना और बदनीयती के तहत उनकी सुरक्षा वापस ले ली।
राजेंद्र गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि राजनीतिक दल बदलने से उनके सुरक्षा जोखिम समाप्त नहीं हो जाते। सितंबर में उनकी सुरक्षा 6 कर्मियों से बढ़ाकर 9 कर दी गई थी लेकिन अब पूरी सुरक्षा वापस ले ली गई है। वर्तमान में उनके पास केवल केंद्र सरकार से मिले 2 सुरक्षाकर्मी हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या आपको पंजाब सरकार की सुरक्षा पर भरोसा है, आप क्यों चाहते हैं कि पंजाब सरकार की सुरक्षा दी जाए। याची ने कहा कि वह पहले की तरह ही सुरक्षा चाहता है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार से जवाब मांगा है और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक गुप्ता व उनके परिवार को कोई नुकसान न पहुंचे। इससे पहले हाईकोर्ट क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें