फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र बढ़ने पर बुजुर्गों में ॐभुलक्कड़पनॐ, यह अल्जाइमर हो सकता है ...

विज्ञापन
अल्माइजर बीमारी के प्रति डॉ. राजीव त्रेहन ने लोगों को जागरूक किया। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 5 के टाउन पार्क में विश्व अल्माइजर महीने के अवसर पर मनोरोग चिकित्सक डॉ. राजीव त्रेहन ने बुजुर्गों को अल्माइजर नामक बीमारी के संबंध में बताया गया। उन्होंने बताया कि आम आदमी में इस बीमारी के प्रति जागरूकता की कमी है। इन दिनों रोजमर्रा की बातों को भूलने की समस्या बढ़ती जा रही है। डॉक्टर ने लोगों को बताया कि भूलना सामान्य प्रक्रिया होने के साथ-साथ बीमारी भी है, जिसे ‘अल्जामइर’ कहा जाता है। इसे नजरअंदाज करने पर कुछ ही समय में इससे जिंदगी असामान्य हो जाती है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार 65 वर्ष से ऊपर के लोगों में अल्जाइमर के लक्षण दिखते हैं, अगर कोई बुजुर्ग अपना दैनिक कार्य भूल जाता है, किसी का नाम भूलता है, चलते-चलते रास्ता भूल रहा है। अपनी मेडिसिन का नाम भूल जाता है, ऐसी स्थिति में शर्म नहीं करनी चाहिए बल्कि डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस रोग का बोझ देश में 2025 तक दोगुना होने वाला है, इसलिए बीमारी के प्रारंभिक संकेत और लक्षणों के बारे में जागरूक रहना और अपने निकटतम मनोचिकित्सक/न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें