पंचकूला। सतलोक आश्रम और संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने पंचकूला के एक जरूरतमंद परिवार की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है। दो साल पहले पिता के निधन के बाद परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया था। पांच छोटे बच्चों और उनकी माता के लिए घर चलाना, किराया देना, खाना बनाना और पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो गया था। परिवार की हालत का पता चलने पर सतलोक आश्रम के कार्यकर्ताओं ने राशन, बच्चों की किताबें, स्कूल यूनीफॉर्म और महीनों से बकाया घर का किराया उपलब्ध कराया। अन्नपूर्णा सेवा अभियान के तहत आश्रम इस परिवार को पिछले दो महीनों से निरंतर सहायता पहुंचा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसे परिवारों की मदद करना है जो भूख, बीमारी या आर्थिक तंगी की वजह से अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते।