फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद : एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने जरूरतमंदों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मुनिश्वर शर्मा लगातार मास्क और सैनिटाइजर बांट रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की वह आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। मंगलवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के मार्गदर्शन में मुनिश्वर शर्मा ने शहर में कई स्थानों पर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे।
विज्ञापन

एनएसयूआई के युवा सचिव मुनिश्वर शर्मा ने बताया कि तीन महीने से लोगों के काम धंधे बंद हैं, उन्हें दो व्यक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए एनएसयूआई के निर्देश पर पंचकूला में उनकी टीम लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में हरियाणा में एनएसयूआई की टीम लोगों की मदद में लगी हुई है। जहां जरूरतमंदों को मास्क सैनिटाइजर बांटा जा रहा है, वहीं कोरोना सहायता केंद्र में भी एनएसयूआई के युवा लोगों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें