फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फैदा गांव से निकला रहा नाला बना मुसीबत, दहशत में लोग, घरों में पड़ने लगी हैं दरारें

Tue, 20 Aug 2019 11:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बारिश से नाले में पानी ज्यादा आने से गिरे घर
विज्ञापन
चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते फैदा गांव के लोग एक बार फिर से दहशत में हैं। बारिश के पानी के तेज बहाव से दो कमरे और एक मकान की दीवारें गिर गई हैं। नाले के किनारे मिट्टी की कटान के चलते यह मकान गिर रहे हैं। नाले के किनारे बने मकानों के दरकनें के डर से कई लोगों ने खुद ही मकान खाली कर दिए हैं। सोमवार देर शाम एसडीएम ईस्ट सुधांशु गौतम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वहां सिविल डिफेंस और पुलिस टीम को लगाया।
विज्ञापन


यहां प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, जहां लोगों को मकान खाली कर सुरक्षित जगहों पर रहने की हिदायत दी गई है। फैदा गांव के बीच से निकल रहा नाला ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। यहां की रहने वाली शहनाज खातून ने बताया कि दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते नाले में पानी अधिक बढ़ रहा है। इससे नाले के किनारे बने मकानों के गिरने का खतरा बन गया है। बारिश के पानी का तेज बहाव और मिट्टी कटान के चलते उनके दो कमरे गिर गए हैं। रसोई और शौचालय गिरने के कगार पर हैं।

अब तक प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एक और मकान की एक तरफ की दीवार गिरी है। तेज बारिश में यहां कैसे रहा जाए, जहां मकान गिरने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। यदि इसी तरह से बारिश होती रही तो गांव में नाले के किनारे बने मकानों की दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। इस संदर्भ में एसडीएम सुधांशु गौतम ने बताया कि मौका मुआयना किया जा रहा है। लोगों से पहले से ही मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पहले खाली कराए गए थे 15 मकान
जुलाई में हुई तेज बारिश से फैदा गांव के कुछ मकान दरक गए थे। सूचना पर प्रशासन की टीम वहां पहुंची थी और करीब 15 मकानों को खाली कराया गया था। टीम ने देखा कि मकान गिरने की कगार पर हैं। वहां करीब 15 मकानों में रहने वालों को हटने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें