फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लू और तेज धूप से बढ़ी गर्मी, 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के प्रकोप से मरीज बढ़े, दो मई तक बारिश के आसार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में लू और तेज धूप के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंचने से लोग दिन में घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं और तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो मई तक बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे तापमान में राहत मिल सकती है।
गर्मी के कारण लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं और सुबह-शाम ही पार्कों में टहलने जा रहे हैं। वहीं सिविल अस्पतालों में बच्चों और बुजुर्गों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बच्चों में संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां बच्चों की ओपीडी 250 रहती थी, वह बढ़कर करीब 300 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के उपाय
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लू के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को धूप में बाहर न निकलने दें और जरूरी होने पर सिर को ढककर ही बाहर जाएं। उन्होंने बताया कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। वयस्कों को रोजाना 3-4 लीटर और बच्चों को 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही नींबू पानी, लस्सी और नमक-चीनी का घोल लेना फायदेमंद होता है। डॉ. मुक्ता ने कहा कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंडे वातावरण में रखें और तेज धूप में निकलने से बचें, ताकि लू से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें